Ancient Caves of india : भारत के 10 सबसे प्राचीन गुफाएं की जानकारी,जिन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया है

Ancient Caves of india : आज हम आपको भारत में स्थित उन प्रसिद्ध, प्राचीन गुफाएं के विषय में बताने जा रहा हूँ जो हजारों साल पूर्व बनायी गयी है या वह खुद से उसी आकार में ही है।अगर आप भी भारत में मौजूद मानव निर्मित गुफाओं के बारे में देखने वँ जानने का दिलचस्‍पी रखते हैं तो आज का यह लेख आप पूरे अवश्य पढ़ियेगा। क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको भारत के दस गुफाओं के विषय में पूरे विस्तार से बताने जा रहा हूँ 

Ancient Caves of india : भारत के 10 सबसे प्राचीन गुफाएं की जानकारी,जिन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया है


जो कि काफी प्राचीन वँ अद्भुत है तथा राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया है. जिसे वर्तमान समय में बनाना अपने आप मे एक चैलेंज जैसा होगा। यह सभी गुफा किसी न किसी तरह से हमारे देश के सनातन संस्कृति तथा भारतीय संस्‍कृति से जुड़ा हुआ है तो आइये जानते हैं-10 historical Oldest Caves of india

भारत के 10 ऐतिहासिक प्राचीन गुफाएं की जानकारी-Information about 10 historical ancient caves of India in hindi

1.बोरा की गुफाएं विशाखापत्तनम  ( Bora Caves Ananthagiri Hills, Visakhapatnam in hindi

बोरा की गुफाएं विशाखापत्तनम  ( Bora Caves Ananthagiri Hills, Visakhapatnam


Ancient Caves of india :- बोरा गुफा भारत के दक्षिण भारत राज्य आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम जिले के अराकू वैली घाटी के नजदीक अनंतगिरी की पहाडि़यों में स्थित है।.बोरा गुफा की खोज वर्ष 1807 में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के हेड विलियम किंग जॉर्ज ने थी। यह एक काफी प्राचीन गुफाएं हैं .जिसमें कार्स्टिक चूना पत्थर से बनी हुई भी एक गहरी गुफा है। इस गुफा की गहराई करीब 80 मीटर है। बोरा की प्राचीन गुफाएं भारत की सबसे गहरी गुफाओं में से एक मन जाता है। 

2 .उदयगिरि और खांडगिरि की प्राचीन गुफाएं ( Ancient Caves of Udayagiri and Khandagiri in hindi )

उदयगिरि और खांडगिरि का गुफा एक सबसे अलग से प्रकार का गुफा हैं जिसका कुछ भाग मानव निर्मित बनी है तो शेष भाग प्राकृतिक रूप से बनी हुई हैं। उदयगिरि और खांडगिरि का गुफा उड़ीसा राज्य में भुनेश्वर जिले के पास में ही स्थित हैं। यह एक ऐतिहासिक महत्व के रूप से वँ आर्कियोलॉजिकल का एक अपना ही अलग धार्मिक महत्‍व है। यहां मौजूद ज्‍यादातर गुफाएं जैन मॉंक का घर रहीं हैं। इस ऐतिहासिक गुफा को सूर्योदय के भी गुफा कहा जाता है इसी कारण इसे उदयगिरि का अर्थ होता है सुर्योदय गुफा। यहां 18 खांडगिरि गुफाएं भी है। जिनका अर्थ होता है टूटी हुई पहाडि़यां। यह एक जैन धर्म से जुडी हुई गुफाएं हैं।

ये भी पढ़ें-ऋषिकेश टूरिस्ट प्लेस Tourist attractions in Rrishikesh tourist places

2- भीमबेटका रॉक शेल्‍टर की ऐतिहासिक गुफाएं ,रायसेन ( Historical Caves of Bhimbetka Rock Shelter, Raisen in hindi)

भीमबेटका रॉक शेल्‍टर की ऐतिहासिक गुफाएं ,रायसेन ( Historical Caves


भीमबेटका रॉक शेल्‍टर मध्‍यप्रदेश राज्य के रायसेन जिले में स्थित हैं ।जो कि रतापानी वाइल्‍ड लाइफ सेंचुरी के मध्य में स्थित हैं। भीमबेटका रॉक शेल्‍टर को वर्ष 2003 में यूनेस्को ने इस गुफा को वर्ल्‍ड हैरिटेज साइट घोषित किया था।यह गुफा पाषाण काल के मध्य में बनी हुई हैं।

जिसके चारों तरफ के दीवारों पर मानव और जानवरों की पेंटिंग को उकेरी गई हैं।भीमबेटका रॉक शेल्‍टर में एक युद्ध की भी पेंटिग बनाई गई है जिसे वर्ष 1985 में खोज की गई थी। जिसे वैज्ञानिकों के अनुसार इस चिह्नों को मानव सभ्‍यता की सबसे प्रचीन माना जाता है। यह गुफा करीब 30 हजार साल प्राचीन गुफाएं हैं।प्राचीन गुफाएं हैं।जिसमें अलग अलग प्रकार वँ आकर के करीब 500 से अधिक प्राकृतिक गुफाएं भी मौजूद हैं।

4. बादामी गुफा ,बागलकोट ( Badami Caves, Bagalkot in hindi)

बादामी की गुफा कर्नाटक के बागलकोट जिले में बादामी नामक स्‍थान पर मौजूद हैं।यह एक मंदिर भी है।इस गुफा मंदिर का निर्माण कुल 4 अलग अलग अलग भागो में कर के किया गया है।बादामी गुफा में मौजूद सारी मूर्ति बादामी रंग के पत्‍थर से बनी हुई हैं। इस गुफा का निर्माण छठी-सातवीं शताब्‍दी मध्य में किया गया है। इन गुफाओं का आर्कीटेक्‍चर नगरा स्‍टाइल और द्रवीडि़यन स्‍टाइल में बना हुआ है। यहां मूर्तियां और खंबो पर बेहतरीन नक्‍काशी की गई है। ये बदामी का पांचवा नेचुरल केव टेंपल है।

5. अमरनाथ गुफा (Amarnath Gupha in hindi)

अमरनाथ गुफा (Amarnath Gupha in


अमरनाथ गुफा को भला देश दुनिया में कौन नही जानता यह गुफा हिन्दू धर्म के प्रमुख तीर्थस्थान हैं।यहां भगवान शिव का प्रत्येक वर्ष खुद से बर्फ से शिवलिंग बनती हैं और वह पुनः पिघल जाती हैं और यह प्रक्रिया पूर्ण रूप से प्राकृतिक हैं जो साल के 6 माह तक करीब बर्फ से बनी हुई शिवलिंग रहती हैं।जिसका दर्शन करने के लिए देश दुनिया से लाखों भक्त भगवान शिव के इस अद्भुत शिवलिंग का दर्शन करने आते हैं। अमरनाथ गुफा भारत के राज्य जम्मू कश्मीर राज्य के अनन्तनाग जिले में स्थित है।जिसके चारों तरफ हिमालय पर्वत का विशाल ख़ूबसुन्दर सृंखला मौजूद हैं।

6.अंडावल्‍ली की प्राचीन गुफा, विजयवाड़ा आंधप्रदेश (  Ancient Cave of Andavalli, Vijayawada Andhra Pradesh)

अंडावल्‍ली गुफा आंध्रप्रदेश राज्य के विजयवाड़ा जिले से करीब 7 km की दूरी पर स्थित हैं।यह गुफा भारत में मौजूद सभी प्राचीन गुफाएं में से काफी प्राचीन वँ अद्भुत गुफा माना जाता है जिसके विषय मे ऐसा कहा जाता है कि इस अंडावल्‍ली गुफा का निर्माण शिल्पकार के देवता भगवान विश्वकर्मा ने बनाया है।लेकिन वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि यह गुफा चौथी-पांचवी शताब्‍दी में निर्मित हुई हैं जो कि की पत्‍थरों से बनी हुई हैं। अंडावल्‍ली गुफा में मौजूद कई गुफाएं तो हिन्दू मंदिर, बुद्धिस्‍ट आर्ट फैक्‍ट में बन गए हैं। इस गुफा में एक जैन गुफा मंदिर भी है औऱ यह भाग उदयगिरि वँ खांडगिरि के आर्कीटेक्‍चर गुफाएं का नमूना माना जाता हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-15 + famous tourist place in Bihar बिहार के लोकप्रिय 15 पर्यटन स्थलों की जानकारी-

7 – वैष्‍णो देवी मंदिर गुफा ( Vaishno Devi Temple Caves)

वैष्‍णो देवी की गुफाएं भारत के सबसे प्राचीन गुफाओं में से एक हैं. जो माता आदि शक्ति के 52 शक्तिपीठों में से एक कहा जाता हैं यह एक हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है जहां पर अमरनाथ की तरह यहां भी हर वर्ष लाखो भक्त माता आदिशक्ति के दर्शन करने के लिए आते हैं।वैष्‍णो देवी मंदिर की गुफाएं जम्मू कश्मीर राज्य के त्रिकूट की पहाडि़यों पर स्थित है। भक्‍तों में वैष्‍णो देवी के लिए अपार श्रद्धा है। 

7- एलीफेंटा की प्राचीन गुफाएं ( Yeliphenta Oldest Caves in hindi)

एलीफेंटा की प्राचीन गुफाएं ( Yeliphenta Oldest Caves in hindi)


एलीफेंटा की गुफाएं महाराष्‍ट्र के आईसलैंड पर बनी हुई मुंबई के हार्बॉर पर स्थित एक मानव निर्मित गुफा हैं। इसे सिटी ऑफ केव्‍स भी कहा जाता है।यह दो गुटों में बनी हुई गुफा हैं जिसमें पहली वँ बड़ी गुफाओं में हिन्दू धर्म से जुडी हुई हैं और उनकी देवी देवताओं की आकृति बनाई गई हैं तो वही दूसरी ओर छोटी गुफा मौजूद हैं जिसमें दो बुद्धिस्‍ट गुफाएं हैं। इन गुफाओं का निर्माण एक विशाल पहाड़ों को काट कर किया गया है।

9- एलोरा की प्राचीन गुफा ( Ancient Caves of Yelora Caves in hindi)

एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले ष्अजंता की गुफा से लगभग 70 कम पहले ही है। एलोरा की यह गुफा एक आर्कियोलॉजिकल साइट है।जिसे यूनेस्को ने वर्ष वर्ल्‍ड हैरिटेज साइट घोषित किया है।यह एक प्रकार का मान्यूमेन्टल गुफा है। एलोरा की गुफाएं में कुल 34 अन्‍य गुफाएं मौजूद हैं जिसमें हिंदू धर्म जैन धर्म और बौद्ध धर्म के मंदिर मठ औऱ उनसे जुड़ी प्राचीन धरोहर स्थित हैं। ये चरणांद्री पहाडि़यों का वर्टिकल फेस है।एलोरा की गुफाओं का निर्माण पांच से दसवीं शताब्‍दी के मध्य में हुआ था। 

10- अजंता की प्राचीन गुफाएं (Ancient Caves of Ajanta in Hindi)

अजंता की प्राचीन गुफाएं (Ancient Caves of Ajanta in Hindi


अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले से करीब 109 km की दूरी पर स्थित‍ हैं।यह एक प्राचीन गुफाएं हैं जिसे आज से हजारों साल पहले पहाड़ के बड़ी-बड़ी चट्टानों को काटकर बनाया गया हैं। इस प्राचीन गुफा में बौद्ध वँ हिंदू धर्म के कई सारी स्मारक गुफाएँ मौजूद हैं।

अजंता की यह गुफाएं एक विशाल घोड़े की नाल के तरह की आकार में बनाई गई हैं। अजंता की गुफाएं को वर्ष यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में घोषणा किया था। विस्तार से पढे- अजंता की गुफाएं; मानव इतिहास के सबसे उत्कृष्ट कलाज्ञान से परिपूर्ण वैदिक धार्मिक प्राचीन गुफाएं की विशेषता को जानें-

हमारे साइट पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !


☝️👇

Conclusion:- भारत के अति प्राचीन 10 गुफाएं का  यह सम्पूर्ण जानकारी आपको कैसा लगा। क्या यह Ancient Caves of india / Oldest Caves of india  का यह जानकारी आपके लिए पर्याप्त है. और अगर है तो आप हमें अपने विचार कमेंट कर बताएं। हम आपके हर एक प्रश्न का उत्तर देने के लिए तैयार है।

औऱ भी पढ़ें- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व Valmikinagar Tiger Reserve;- बिहार का इकलौता राष्ट्रीय टाइगर रिजर्व वाल्मीकि टाइगर रिजर्व का प्रकृति नजारे देखने जाएं-

आइये जानते हैं भारत के 9 सबसे डरावनी किले के बारे में… जिन्हें भूतिया किला भी कहा जाता है-

Harihar Fort Nashik History:- देश के सबसे खतरनाक किले में से एक हरिहर किला,घूमने की पूरी जानकारी:

Dudhsagar Falls: मॉनसून में चार चांद लगाने वाले दूधसागर जलप्रपात के बारे में जाने पूरी जानकारी-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *