आइये जानतें हैं,पोखरा नेपाल ( Pokhara Tourist) के टॉप 12 प्रसिद्ध पर्यटन वँ दर्शनीय स्थलों की जानकारी-

नमस्कार मित्रों,क्या आप 2022 मे बिना वीजा औऱ कम ख़र्च पर विदेश यात्रा का योजना बना रहे हैं.तो आज हम आपको अपने देश के पड़ोसी देश नेपाल लेकर चलेंगे. वैसे तो नेपाल एक छोटा सा देश हैं जिसकी राजधानी काठमांडू हैं. नेपाल अपने पर्यटन स्थल वँ हिमालय पर्वत और दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत शिखर एवरेस्ट चोटी के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं .लेकिन आज हम आपको इस लेख में नेपाल की दूसरी सबसे मशहूर पर्यटन स्थल पोखरा के बारे में बताएंगे।

आइये जानतें हैं,पोखरा नेपाल ( Pokhara Tourist) के टॉप 12 प्रसिद्ध पर्यटन वँ दर्शनीय स्थलों की जानकारी-


Pokhara अपने अदभुत प्रकृतिक सुंदरता वँ एक अलग सी शांत वातावरण वाली स्थान है. जहा की प्राकृतिक नजारे आपको पल भर में भाव विभोर कर देगी. इसके अलावा आपको यहां धार्मिक, पौराणिक,धार्मिक आध्यात्मिक और अलग- अलग कई सारी प्राचीन गुफाओं औऱ मंदिरों में भी घूम सकते हैं. अगर आप भी नेपाल जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप एक बार Pokhara जरुर घूम आयेगा। इसके चारों तरफ हिमालय पर्वत माला वँ उसपे खूबसूरत प्राक्रतिक की छटा आपको नजर आएगी और साथ में वहां की प्रसिद्ध पोखर झील। तो आइए जानते हैं विस्तार से-  

Table of Contents

पोखरा पर्यटन स्थल प्रसिद्ध क्यों है ?- What Is Pokhara Famous In Hindi

पोखरा नेपाल का एक ऐसा स्थान है जहां आपको एक साथ कई चीज देखने सुनने औऱ अलग अलग प्रकार की प्राकृति एंडबेंचर करने को मिलता है. यहां की छोटी -छोटी बाजार, मंदिर, पोखर, झील, पहाड़ पर्वत,और लकड़ी की बनी हुई आकर्षक होटल वँ घर ।यही सब यहां की सबसे बड़ी खूबसूरती है.दूसरा सबसे बड़ा खासियत यह है .कि यहां हर उम्र के महिला पुरूष, नवजवान औऱ लड़कियां आ सकती हैं और घूम सकते हैं.तीसरी खासियत यहां साहसी लोगो के लिए है जो यहां के ऊंची ऊंची पहाड़ो वँ सड़को पर चढ़ना, उसपे ट्रेकिंग आदि एंडबेंचर कर सकते हैं.साथ में यहां के मशहूर झील पोखर झील जाना कतई न भूलें।


1. फेवा झील Feva Lake Pokhara Nepal in Hindi

फेवा झील नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है यह झील अपने स्वच्छ जल के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं. आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि इस झील के पास में मौजूद अन्नपूर्णा व धौलागिरी पर्वत श्रृंख्लाओं का प्रतिबिंब साफ साफ़ झलकता हैं.फेवा झील के आस पास में लगे हुय हरे भरे पेड़ पौधों की तैरती हुई तसवीर देख सकते हैं.यहां आंने वाले सैलानी इस झील की खूब सुरती को देख घण्टो यही बैठकर देखते रह जाते हैं. हम आपको यह बता दें कि अगर सेल्फी के शौकीन हैं तो आप यहां शाम या सुबह को सूर्योदय या सूर्यास्त के ही समय जाए,एक बेहतरीन यादगार तस्वीर के लिए।

ये भी पढ़िए- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की पूरी जानकारी

2. ताल बराही मंदिर Tal Barahi Temple Pokhara Nepal in Hindi

ताल बराही मंदिर Tal Barahi Temple Pokhara Nepal in Hindi ताल बराही मंदिर Pokhara


ताल बराही मंदिर Pokhara ही नही बल्कि पूरे नेपाल के सबसे प्रसिद्ध हिन्दू मंदिरों में से एक है. इस मंदिर को झील मंदिर व वराही मंदिर के नाम से भी जानते हैं.यह मंदिर माता रानी दुर्गा की रूप वराही देवी को संमर्पित हैं. यह मंदिर प्रसिद्ध झील फेवा झील के छोटे-से द्वीप पर स्थित एक दो मंजिला पगोड़ा मंदिर हैं.जो मुख्य रूप से लकड़ी, ईंट तथा पत्थर से बनी हुई है.वर्तमान समय में यह मंदिर हिन्दू वँ बौद्ध दोनो धर्मो के लिए शक्ति का केंद्र बना हुआ है.

3. पुराना बाजार पोखरा नेपाल – Old Bazaar Pokhara Nepal In Hindi

पुराना बाजार पोखरा का एक ऐसा बाजार है जो अपने पतली चौड़ी भूल भुलैया गलियों के कारण मशहूर हैं. इस बाजार के गलियारों को रहस्यमय गली के नाम से भी जाना जाता है.इस बाजार में पूरे नेपाल के लोगो के हाथ से बनी हुई समान, हस्तशिल्प ,रंग बिरंगे पत्थर की माला वँ अंगूठी,मोतियों की माला और यहां नेपाल की धरती की सांस्कृतिक पोशाक आदि बिकते हैं. इस बाजार में घूमते वक्त आप यहां के हजारों साल प्राचीन हिन्दू मंदिरों में भी घूम सकते हैं और दर्शन कर सकते हैं।

Natural Wonders of India: भारत के 10 विश्व प्रसिद्ध प्राक्रतिक आश्चर्य जनक स्थान की जानकारी-

4. अन्नपूर्णा सर्किट Annapurna Sarkit Pokhara Nepal in Hindi

अन्नपूर्णा सर्किट पहाड़ प्रेमियों ट्रैकर व पर्वतारोहियों का प्रमुख केंद्र हैं. वैसे व्यक्ति जो पहाड़ के चोटियों को करीब से देखना चाहते हैं उन्हें छूना चाहते हैं.जिसका अपना एक अलग सा ही अनुभव होता हैं.उसी अनुभव को कुछ प्राकृति प्रेमी ट्रैकर व पर्वतारोहियों यहां उस अनुभव को एन्जॉय करने आते हैं.यह सर्किट अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंख्ला में सबसे ज्यादा फेमस हैं. यहां से आप पोखरा के उन तमाम छोटे बड़े चीजो को आसनी से देख सकते हैं और उन्हें अपने कैमरे में कैद भी कर सकते हैं।.

5. शांति स्तूप Shanti Staupa Pokhara Nepal in Hindi

शांति स्तूप बौद्ध धर्म से जुड़ी हुई पोखरा की यह दर्शनीय स्थल में से एक है. जिसे पीस पगोड़ा के नाम से भी जाना जाता हैं. शांति स्तूप के चारो तरफ खूबसूरत पहाड़ पर्वत और उगी हुई हरे भरे पेड़ पौधे आपको एक अलग सी ही शांति प्रदान करेगा। यहां आकर आप एक बार अपने मन के चंचलता वँ चिड़चिड़ा पन को खत्म करने का भी एक प्रयास कर सकते हैं।

6. डेविस फॉल Davis Fall Pokhara Nepal in Hindi

डेविस फॉल Davis Fall Pokhara Nepal in Hindi

डेविस फॉल घने वनों वं बड़े बड़े वृक्षों के बीच एक 500 मीटर लम्बी तकरीबन सुरंग में स्थित एक प्राकृतिक रूप से बड़ी झरने हैं जो कि भूमि गत झरना हैं.डेविस फॉल में कल कल करती पानी आपके हृदय को छू लेने की कम करेगा।पोखरा आना औऱ इस पानी से सालों भर लबालब भरा रहने वाले झरने को न देखना यानी अपनी यात्रा को अधूरा करने जैसे होगा।इस झील में जाने का एक मात्र ही रास्ता है और वह हैं गुप्तेश्वर महादेव नामक गुफा से होकर जाना।

इन्हें भी पढ़िए- भारत का सबसे स्वच्छ वँ साफ नदी की जानकारी

7. सारंगकोट Sarangcoat Pokhara Nepal in Hindi

सारंगकोट Pokhara का एक गांव हैं,जो अपने प्राकृति नज़ारे, नेपाली संस्कृति वँ हरियाली मैदानी क्षेत्रों के लिए जाना जाता हैं. यहां आप अगर पैराग्लाइडिंग का मजा लेना चाहते हैं तो आपको सारंगकोट आना पड़ेगा. जो समुद्र तल से करीब 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक खूबसूरत गांव हैं.इसके अलावा सारंगकोट की एक और दूसरी सबसे बड़ी बात यह है

 कि आप यहां सूर्यास्त के समय आकर एक बेहद ही रोमांचक प्रकृति यादगार दृश्य को देख सकते है जिसे आप जीवन भर भूल नहीं सकते, साथ साथ आप अपने कैमरे में इस यादगार पल को कैद भी कर सकते हैं. यह स्थान दुनिया में सबसे तेज़ ज़िपलाईन में से एक है .यहां से आप अन्नपूर्णा,मनस्लू, धौलागिरी और पोखरा की घाटी का अद्भुत मनोरम दृश्य को भी देख सकते हैं.

8. रुपा ताल झील, नेपाल – Rupa Tal Lake Pokhara Nepal In Hindi

रुपा ताल झील पोखरा का एक ताजे पानी वँ मीठे पानी का झील हैं. यह झील इस घाटी का तीसरा सबसे बड़ा झील हैं.जो काफी शांत वँ स्थिर झील है.इस झील में कुछ रुपये चार्ज कर बोटिंग का आनंद ले सकते हैं.आप अपने नेपाल यात्रा में इस झील को शामिल कर सकते हैं।

9. गुप्तेश्वर महादेव गुफा मंदिर नेपालGupteshwor Mahadev CaveTemple Pokhara Nepal In Hindi

गुप्तेश्वर महादेव गुफा मंदिर नेपाल – Gupteshwor Mahadev CaveTemple Pokhara Nepal In Hindi

कोई भी सैलानी अगर नेपाल यात्रा पर जाता है तो वह गुप्तेश्वर महादेव गुफा मंदिर अवश्य ही जाता है, आठ आप अपने पोखरा ट्रिप में इस मंदिर को जरूर शामिल करें।यह नेपाल का एक बहुत ही ऐतिहासिक गुफा मंदिर हैं, यह काफी प्राचीन भी हैं, यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित मंदिर में है जिसमें एक शिवलिंग स्थापित है. इस मंदिर में जाने के लिए एक गुफा से होकर जाना पड़ता है उस दौरान आपको अपने किसी भी प्रकार के फ़ोन या समान नही ले जा सकते हैं.क्योंकि इस गुफा में सालों भर पानी की बूंद टपकती रहती हैं।


10. बैट केव Bait Cave Pokhara Nepal in Hindi

बैट केव Bait Cave Pokhara Nepal in Hindi


अगर आप एक साहसी एंडबेंचर प्रेमी हैं और आप वो हर चीज देखना चाहते हैं जो आपको पल भर के लिए डरा भी सकता है और डरावनी सा लगे भी ,अगर वैसे जगह जाना पसंद करते हैं तो Pokhara के बैट केव अवश्य जाएं.यह एक गुफा हैं जिसके चारों तरफ अंधेरे और उस अंधेरे में लटके हुए हज़ारों की तादाद में चमगादड़,बादुर आपको दिखेंगे.जिसे देखकर एक पल में खूब जोरो से हंस पड़ेंगे तो कभी थोड़ा सा डर भी जाएंगे।यहां आना मतलब एक रोमांच से भरी भरपूर रोमांचक यात्रा होगी।

11. बेगनास झील नेपाल – Begnas Lake Pokhara Nepal In Hindi

बेगनास झील Pokhara घाटी में स्थित एक शांत पानी का झील है जो कास्की जिले में पड़ता है.वैसे तो यहां पर कुल 8 झील मौजूद हैं लेकिन उनमें दूसरा सबसे बड़ा वँ आकर्षक झील है.और इसी कारण यहां आपको सालों भर पर्यटकों की भीड़ दिखाई पड़ेगी। इस बेगनास झील में तैराकी,बोटिंग कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़िए- अटेर का किला को खूनी किला क्यों कहा जाता हैं

12. घोरपानी हिल्स पोखरा नेपाल – Ghorepani Hill Pokhara In Hindi

आगर आप पहाड़ो पर ट्रेकिंग जैसी एंडबेंचर का मजा लेना चाहते हैं तो आप नेपाल के घोरपानी हिल्स भी जा सकते हैं.यह स्थान पूरे नेपाल में ट्रेकिंग के लिए सबसे शानदार पर्यटन स्थल है.जहा आप ट्रेकिंग का भरपूर आनंद ले सकते हैं.यहां की सबसे बड़ी खास बात यह है कि आप यहां ट्रेकिंग के दौरान स्वादिष्ट भोजन का खाने का भी आनंद ले सकते है.इस दौरान आपको यहां कम से कम 3 दिन तक समय व्यतीत करने पड़ेंगे।

पोखरा नेपाल नेपाल जाने का सही समय – Best Time To Visit Pokhara Nepal In Hindi

आप अगर 2022 के शुरुआती में नेपाल जाना चाहते हैं तो यह विकल्प भी काफी अच्छा रहेगा लेकिन इस समय यानी नवम्बर से लेकर फरवरी काफी ठंड पड़ती हैं. औऱ अगर गर्मी के मौसम में जाना चाहते हैं तो यह भी बहुत अच्छा होगा।इसके लिए आप सितंबर से नवंबर के माह में जा सकते है।

पोखरा नेपाल कैसे पहुंचे – How To Reach Pokhara Nepal In Hindi

Pokhara जाने के लिए आप बिहार की राजधानी पटना के आलवा दिल्ली समेत देश के कई राज्यो के हवाई अड्डे पर हवाई जहाज के माध्यम से काठमांडू जा सकते हैं वँ फिर आप काठमांडू से 5 घण्टे की ख़ूबसुन्दर प्राकृतिक नजारों को देखते हुए बस या टैक्सी या अन्य किसी भी गाड़ी के माध्यम से Pokhara जा सकते हैं .या फिर आप काठमांडू एअरपोर्ट से Pokhara airport भी जा सकते हैं।

आपको यह बता दें कि Pokhara भारत के किसी भी राज्य से रेल पहले नही जाती थी . परन्तु मार्च 2022 से भारत के बिहार राज्य के मोतिहारी से नेपाल के जयनगर के रेल सेवा शुरू की गई है. आप चाहें तो अब रेल के माध्यम से नेपाल जा सकते हैं इसके आलवा आप भारत के बिहार , उत्तरप्रदेश वँ बंगाल के किसी भी जिला से बेतिया,मोतिहारी, सीतामढ़ी , गोरखपुर, सिल्लीगुड़ी ,जलपाईगुड़ी नजदीकी रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर वहां से जा सकते है।


Pokhara नेपाल से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

●pokhara नेपाल जाने के लिए आपके पास सिर्फ भारतीय पहचान पत्र,पासपोर्ट , ड्राइविंग लाइसेंस , पैन कार्ड या राशन कार्ड दिखा कर आसानी से पूरी नेपाल ट्रिप्स का आनंद ले सकते हैं।

●Pokhara नेपाल जाने के लिए किसी भी प्रकार की वीजा की आवश्यकता नहीं होती हैं।

●बिहार के रक्सौल ,सीतामढ़ी,या फिर उत्तरप्रदेश के जिला गोरखपुर से बस से सनौली जा सकते है और वहां से pokhara जा सकते हैं।

●गोरखपुर से सनौली हवाई यात्रा के माध्यम से भी जा सकते है। जिसकी दूरी कुल 278 km हैं।

काठमांडू से pokhra की दूरी 200km हैं।

Pokhara से मुक्तिनाथ की दूरी 276 km हैं।

◆Pokhara में दिसम्बर से जनवरी के बीच यानी ठंड में यहां का औसत तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहता है। वँ गर्मी के मौसम में औसत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहता है और अधिकतम 32 डिग्री तक।

और जानकारी- दुनिया के वैज्ञानिकों ने एक बार फिर माना भगवान शिव इस ब्रह्मांड के सबसे बड़ा वैज्ञानिक

महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता नहीं( RTI) आरटीआई से हुआ खुलासा;- Gandhi is not the fatherof the nation-

Facebook से घर बैठे ऑनलाइन पैसा कमाने के 8 आसान तरीका..


हमारे हिंदी साइट्स “भारत की बात” पर आने के लिए आपका धन्यवाद!


Conclusion:- पोखरा pokhra नेपाल पर्यटन स्थल की जानकारी आपको कैसा लगा, क्या यह Pokhra Tourist Place Nepal का जानकारी आपके लिए पर्याप्त है और अगर है तो आप हमें अपने विचार कमेंट कर बताएं। हम आपके हर एक प्रश्न का उत्तर देने के लिए तैयार है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *